समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपने बलबूते १० सीटों पर चुनाव लड़ेगी
अबू आसिम आजमी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया फैसला मुम्बई, समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में कुल १० सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस बारे में पार्टी के मुंबई /महाराष्ट्र अध्यक्ष आजमी ने बताया कि हम चाहते हैं कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने और उन्हें सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस-एनसीपी सहित दूसरे दल आपस में मिलकर जुलकर चुनाव लड़ें और भाजपा को शिकस्त दें।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन करना चाहती है। कांग्रेस -एनसीपी के साथ गठबंधन हुआ तो ठीक है, लेकिन यदि गठबंधन नही हुआ तो समाजवादी पार्टी मुम्बई और महाराष्ट्र में अपने बलबूते कुल १० सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां पार्टी की स्थिति मजबूत है। आजमी की अध्यक्षता में बेलार्ड पियर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में उक्त आशय का फैसला किया गया। बैठक में मुंबई प्रदेश के साथ पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे।
इसी के साथ बैठक में समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने और जनाधार बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान हर जिले में समाजवादी पार्टी चौपाल लगाने का निर्णय किया गया।आगामी 30 जनवरी को मुम्बई के सभी जिलों में गांधी जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया ।इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश से फिरकापरस्त ताकतों को दूर हटाने का संकल्प लेंगे। बैठक में मुम्बई प्रदेश के चीफ जेनरल सेक्रेटरी मेराज सिद्दीकी, पार्टी महासचिव और प्रवक्ता अब्दुल कादिर चौधरी, नगरसेवक रईस शेख, रमाशंकर तिवारी, मौलाना अब्दुल मोईद फुलपुरी,एम एम खान, आसिफ सिद्दीकी, दिनेश यादव, मिस्टर रिज़वान, अबरार अहमद सिद्दीकी, अयूब शेकासन,एड. एस के दुबे, मौलाना शब्बीर मज़ाहरी, जुल्फिकार आजमी,आदिल खान आजमी,इश्हाक शेख, हारून रशीद बबलू, हाजी कमाल, अख्तर कुरेशी, इरफान खान, नाज़िम सिद्दीकी, सुफ़यान बेग, अतहर बेग, निसार खान, नूर मोहम्मद मून्ना, साजिद सिद्दीक़ी, गिरजा शंकर यादव, फवाज मेमन,चंद्रप्रकाश मिश्रा, जालिंदर कांबले, यूनुस शेख सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

