Home Uncategorized मिस मुम्बई लुएला फ़र्नान्डिस, एक मशहूर मॉडल ने म्यूजिक एल्बम “एक पेग” से बॉलीवुड में दस्तक दी।

मिस मुम्बई लुएला फ़र्नान्डिस, एक मशहूर मॉडल ने म्यूजिक एल्बम “एक पेग” से बॉलीवुड में दस्तक दी।

0
मिस मुम्बई लुएला फ़र्नान्डिस, एक मशहूर मॉडल ने म्यूजिक एल्बम “एक पेग” से बॉलीवुड में दस्तक दी।

लुएला फ़र्नान्डिस पिछले चार वर्षों से मॉडलिंग की दुनिया में व्यस्त हैं, ‘मिस मुम्बई’ का खिताब जीतने के बाद, उसे कई सारे मॉडलिंग, प्रिंट शूट, ब्रांड एंडोर्समेंट एवं फैशन शो में रैंप वॉक के ऑफर मिलने लगे, परन्तु बॉलीवुड में प्रवेश का रास्ता अब मिला।

लुएला फ़र्नान्डिस को एक मशहूर कंपनी ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए फाइनल किया। है ही में जब मेरी मुलाकात (रिपोर्टर के शब्दों में) हुई, तो लुएला फ़र्नान्डिस ने अपने बारे में दिलचस्प बातें बताई। उसने कहा उसे संगीत से बेहद लगाव है, साथ ही उसे गाने में, स्पोर्ट्स में और जानवरों में खासी दिलचस्पी है। अपना खाली वक़्त वो परिवार के साथ बिताना पसंद करती है।

टी-सीरीज़ के म्यूजिक वीडियो “एक पेग”, जो ३ दिसम्बर २०१८ को रिलीज़ हुआ है, इस एलबम से लुएला फ़र्नान्डिस ने, बॉलीवुड में दस्तक दी है, जल्द ही वो और कई म्यूजिक एलबम में नज़र आयेंगी। फिलहाल लुएला फ़र्नान्डिस अपने एक्टिंग कर्रीयर पर भी ध्यान दे रही है, साउथ की कई फिल्मों का प्रस्ताव उनके पास है, जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। लुएला फ़र्नान्डिस एक कुशल नृत्यांगना है, और बहुत जल्द वो अपना हुनर बड़े पर्दे पर दिखाएंगी।

LEAVE A REPLY

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.